#Shock: इस सुपरस्टार का ऑर्डर - "हीरोइन बनी तो टांगे तोड़ दूंगा"
संजय दत्त ने हाल ही में अपनी बेटी त्रिशाला दत्त के करियर पर बात की और उनकी बातों से एक बात तो साफ है, कि कुछ भी हो वो त्रिशाला को कम से कम हिंदी फिल्मों का हिस्सा तो नहीं बनाना चाहते!
संजय दत्त अपनी कमबैक फिल्म भूमि की शूटिंग में जुटे हुए हैं। फिल्म आगरा में शूट हो रही है। हाल ही में फिल्म के बारे में बात करते हुए संजय दत्त ने अपनी बेटी त्रिशला के बारे में बात की।
संजय दत्त ने पहली बार त्रिशला के करियर के बारे में बात करते हुए कहा कि जब मुझे पता चला था कि उसका मन हीरोइन बनने का है तो मैंने साफ कर दिया था कि टांगे तोड़कर घर में बैठा दूंगा।

संजय दत्त ने बताया कि वो चाहते हैं कि त्रिशला अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे। उनका मानना है कि उसने फॉरेंसिक साइंस में बहुत ही अच्छी पढ़ाई की है और इसी में आगे अपना करियर बनाना चाहिए।
वैसे भी संजय दत्त का मानना है कि त्रिशला का हीरोइन बनना बहुत ही मुश्किल है। सबसे ज़रूरी होती है हिंदी आना और उसकी अमरीकन भाषा वाली हिंदी यहां नहीं चलेगी। उसे बहुत ज़्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
[#ViralPics: "लोग बच्ची कहते थे...मैंने सोचा दिखा ही दूं कितनी HOT हूं"]
संजय दत्त ने एक्टिंग को करियर के रूप में चुनने पर बात करते हुए कहा कि लोगों को लगता है कि एक्टर बनना आसान काम होता है लेकिन ऐसा होता नहीं है। इसके लिए बहुत ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है।
वैसे संजय दत्त की सारी बातों को एक साइड में रख दिया जाए तो त्रिशला में हीरोइन बनने वाला पूरा ग्लैमर है। देखिए उनकी तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications