जेल में Sanjay Dutt का खतरनाक सामना, एक्टर की गर्दन पर चल रहा था डबल मर्डर के कैदी का उस्तरा!

Sanjay Dutt double murder story: बॉलीवुड के फेमस एक्टर संजय दत्त अपने करीबी दोस्त सुनील शेट्टी के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में आए। इस दौरान उन्होंने अपने जेल के दिनों से जुड़े कई खुलासे किए। याद दिला दें कि संजय दत्त ने 1993 के मुंबई बम धमाकों के सिलसिले में पांच साल जेल में बिताए थे।
66 साल के एक्टर ने सलाखों के पीछे का एक डरा देने वाला एक्सपीरिएंस भी शेयर किया, जिसे सुनकर दर्शक दंग रह गए।
जेल का खौफनाक किस्सा
संजय ने बताया कि एक बार जेल के सुपरिटेंडेंट ने उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी मुंडवाने के लिए कहा। इसके लिए मिश्रा नाम के कैदी को जिम्मेदारी दी गई। जब मिश्रा उनकी दाढ़ी शेव कर रहा था, तो संजय ने उससे पूछा कि वह कितने समय से जेल में है। मिश्रा ने जवाब दिया कि 15 साल हो गए हैं।
संजय ने आगे कहा- "उस समय उसका उस्तरा मेरी गर्दन तक पहुंच चुका था। मैंने उससे पूछा कि आप किस क्राइम के लिए जेल में हैं। उसने कहा 'डबल मर्डर'। मैंने तुरंत उसका हाथ पकड़कर उस्तरा रोका। जेल में डबल मर्डर का दोषी हाथ में उस्तरा लेकर होना, यह आम बात है।" यह सुनकर सभी दर्शक हैरान रह गए।
जेल में बिताए समय की यादें
संजय ने यह भी बताया कि जेल में रहते हुए वे फर्नीचर और पेपर बैग्स बनाते थे और इसके लिए उन्हें वेतन भी मिलता था। इसके अलावा, उन्होंने अपने साथी कैदियों के लिए रेडियो स्टेशन वाईसीपी शुरू किया। वे कैदियों के साथ स्क्रिप्ट लिखते और जेल में नाटक कंपनी भी चलाते थे, जिसके वे डायरेक्टर थे।
जेल जाने का पछतावा?
संजय ने कहा कि उन्हें अपने जीवन की किसी घटना का अफसोस नहीं है, सिवाय इसके कि उन्होंने अपने माता-पिता, सुनील दत्त और नरगिस को बहुत जल्दी खो दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें उनके बहुत याद आते हैं।
याद दिला दें कि सुनील दत्त का निधन 2005 में 75 वर्ष की उम्र में हुआ था, जबकि नरगिस का 1981 में पेनक्रियाज कैंसर के कारण निधन हुआ।
संजय दत्त का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त हाल ही में टाइगर श्रॉफ के साथ बागी 4 में नजर आए, जिसमें उन्होंने विलेन का किरदार निभाया। इससे पहले वे 'हाउसफुल 5' और 'द भूतनी' जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं। संजय दत्त के पास कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स भी हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











