308 लड़कियों को डेट कर चुके हैं संजय दत्त? खुद किया कबूल, देखें वायरल वीडियो

Sanjay Dutt Affairs List: संजय दत्त बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने साल 1981 में फिल्म 'रॉकी' से अपने करियर की शुरुआत की थी और तकरीबन 187 से भी ज्यादा फिल्मों में वह अभी तक नजर आ चुके हैं। बतौर हीरो से लेकर विलेन तक का किरदार वह निभा चुके हैं।
लेकिन आपको बता दें कि संजय दत्त अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं। अब इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और आपको बता दें कि इसमें वह दावा करते हुए नजर आ रहे हैं कि उनकी 308 गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं।
दरअसल एक बार संजय दत्त मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की शो पर पहुंचे थे। जहां पर संजय दत्त से कपिल शर्मा ने सवाल किया था कि आपने पहली गर्लफ्रेंड किस उम्र में बनाई थी तो संजय दत्त ने जवाब देते हुए कहा कि "बहुत ही छोटी उम्र में और वो मेरे पड़ोस की ही दोस्त थी। मेरी माला 308 की है।"
इस दौरान अर्चना पूरन सिंह ने संजय दत्त से सवाल किया कि यह नंबर किसने गिना। इस पर संजय दत्त ने जवाब देते हुए कहा कि मैंने तो नहीं की ना लेकिन करीब मतलब प्लस माइनस। इस पर कपिल शर्मा पूछते हैं कि ये क्या आपके आसपास के लोगों ने कयास लगाए हैं। इस पर संजय दत्त ने कहा कि हां।
संजय दत्त ने इस वीडियो में आगे कहा कि "अभी भी खत्म नहीं हुआ है आगे भी हो सकता है। कपिल 309 हो सकता है।" इस वीडियो में एक्टर ने यह बात खुद कबूल की है। यहां तक की एक इंटरव्यू में उन्होंने हिसाब तौर पर यह भी कहा था कि वह एक साथ तीन लड़कियों को डेट कर रहे थे और कभी भी पकड़े नहीं गए।
अगर हम संजय दत्त के निजी जीवन के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 1987 में ऋचा शर्मा के साथ में शादी की थी। लेकिन कुछ ही वक्त बाद उनकी पत्नी को ब्रेन ट्यूमर हो गया और शादी के कुछ साल बाद ही उनकी पत्नी का देहांत हो गया था। बाद में और संजय दत्त ने रिया पिल्लई से भी शादी की थी। लेकिन तलाक हो गया और फिर मान्यता दत्त के साथ में शादी कर ली।


Click it and Unblock the Notifications











