सलमान खान से लड़ाई है या नहीं.. संजय दत्त ने दिया बड़ा बयान!
सलमान खान से लड़ाई होने की बात पर संजय दत्त ने कहा कि, मेरे और सलमान खान के बीच कोई लड़ाई नहीं है।
संजय दत्त और सलमान खान की दोस्ती जितनी पॉपुलर थी, उतनी ही सुर्खियां बटोरी उनकी दुश्मनी की खबरों ने। यह सब शुरु तब हुआ, जब संजय जेल से बाहर आए.. लेकिन उनके खास दोस्त सलमान खान उनसे मिलने तक नहीं गए।
[शाहरूख, ऋतिक ही नहीं.. तो सलमान की फिल्में भी कमा लेंती कुछ और करोड़!]
वहीं, यह खबर भी सुर्खियों में आई थी कि संजय दत्त ने अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्म के लिए सलमान खान को अप्रोच किया था। उन्हें उम्मीद थी कि सलमान इंकार नहीं करेंगे। लेकिन फिलहाल सलमान अपनी आगामी फिल्मों के साथ साथ दूसरे कमिटमेंट्स में काफी उलझे हैं। लिहाजा, उन्होंने संजय दत्त के ऑफर को ठुकरा दिया।

हाल ही में इंटरव्यू के दौरान जब संजय दत्त से उनके और सलमान के संबंध को लेकर सवाल किया गया.. तो उन्होंने कहा- मेरे और सलमान के बीच कोई अनबन नहीं है। यहां सब सही है। अहंकार कोई बुरा शब्द नहीं.. यह एक भाव है। मैं अहंकारी हो सकता हूं, लेकिन प्यारा अहंकारी..
यहां जानें संजय दत्त ने और क्या क्या कहा-


Click it and Unblock the Notifications