सलमान खान, शाहरुख खान के स्टारडम पर.. संजय दत्त का COMMENT
कभी सुपरस्टार रह चुके संजय दत्त की कमबैक फिल्म 'भूमि' इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। अपनी और अपने साथ के कलाकारों के स्टारडम पर बात करते हुए संजय दत्त ने कहा कि स्टारडम पाना किसी के लिए भी मुश्किल नहीं हैं।
सलमान खान की धमाकेदार एक्शन फिल्म.. लेकिन फिर हुआ बंटाधार!
संजय दत्त ने कहा, जो सलमान खान, शाहरुख खान या मेरे पास है.. उसे पाना मुश्किल नहीं है। युवा कलाकारों को सिर्फ इस बात को याद रखना है कि दर्शक सिर्फ मल्टीप्लेक्स तक ही सीमित नहीं हैं। उसके बाहर भी दर्शक की संख्या बहुत ज्यादा है.. और मायने रखती है।

संजय दत्त ने कहा, एक बार यदि आप भारत के सिंगल स्क्रीन थियेटरों में जगह बनाने लगते हैं.. तो आप स्टार बन सकते हैं। मुझे लगता है कि नए एक्टर्स को इन दर्शकों के लिए भी फिल्म बनानी चाहिए। इन दर्शकों से कनेक्ट होना भी काफी अहम है।
खैर, फिलहाल संजय दत्त एक के बाद एक फिल्मों में बिजी हैं। भूमि के बाद संजय दत्त 2018 में भी दो- तीन फिल्मों के साथ तैयार हैं। यहां जानें संजय दत्त की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications