संजू: संजय दत्त बोले, कोई अपनी इमेज सही करने के लिए 30-40 करोड़ रुपए नहीं खर्च करता है

By Salman

Recommended Video

Sanju: Sanjay Dutt LASHES OUT at fans for calling biopic PR Stunt | FilmiBeat

संजय दत्त की बायोपिक संजू इन दिनो लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है और फिल्म की कमाई को देखकर लग रहा है कि फिल्म लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। इस फिल्म को लेकर अक्सर बातें होती रहती है और मीडिया संजय दत्त से कई सवाल करता रहता है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान संजय दत्त से किसी ने पूछ लिया कि कई लोगों का मानना है कि आपको फिल्म सिर्फ आपके व्यक्तित्व तो साफ सुथरा बनाने के लिए ही बनाई गई है।

इस बात को लेकर संजय दत्त ने कहा कि सिर्फ इस बात के लिए कि कोई अपने आपको साफ सुथरा बताए वो 30 से 40 करोड़ रुपए नहीं खर्च करता है।

sanju, sanjay dutt, ranbir kapoor, संजय दत्त, संजू, रणबीर कपूर

संजय दत्त ने कहा कि मैने तो सिर्फ भारत को अपना सच बताया है और सबकुछ खोलकर आपके सामने रख दिया है। मुझे खुशी इस बात की है कि लोगों ने इसको काफी पसंद किया है और मेरा सोपर्ट भी कर रहे है।

इसके अलावा ये है कि लोग मेरी लाइफ से काफी कुछ सीख भी रहे है। संजय दत्त ने आगे बोलते हुए कहा कि वो आपको उसी संजय दत्त के रुप में दिख रहे है जैसे कि वो थे।

मैंने बहुत सारी ऐसी गलतियां की जो हर युवा अपनी इस जिंदगी में करता है। मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने गलतियां की पर मैं बुरा इंसान बिल्कुल भी नहीं था और हां मैं दत्त साहब की तरह बड़ा भी नहीं था।

उन्होने कहा कि वो अपनी गलतियों के कारण जेल भी गए जिसको वो झुठला नहीं सकते है। बता दें कि संजू इस समय काफी अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने बनाया है और रणबीर कपूर ने फिल्म में संजय दत्त का रोल किया है।

फिल्म ने अब तक 300 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है और आगे की तरफ बढ़ती जा रही है। बता दें कि फिल्म अब विदेश में भी रिलीज करने की बात चल रही है और ऑस्ट्रेलिया में इसकी स्क्रीनिंग भी रखी जाएगी।

रणबीर कपूर ने इतना कमाल का अभिनय किया है कि फिल्म में उनकी खूब सराहना की जा रही है। इसके पहले इस तरह के कमाई के आकड़े रणबीर कपूर की किसी भी फिल्म में देखने को नहीं मिलें थे। संजू ने रणबीर कपूर के करियर को एक नई ऊंचाई दी है और उनके जीवन का सबसे बड़ी सफल फिल्म बनकर सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X