पिता का किरदार निभाने पर संजय दत्त ने दिया करारा जवाब..जानिए आप भी

By Shweta

संजय दत्त अपनी अगली फिल्म भूमि से कम बैक करने के लिए तैयार हैं। भूमि में संजय दत्त अदिती राव हैदरी के पिता की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।संजय दत्त भी लंबे अरसे बाद बड़े परदे पर नजर आएंगे और अपने कमबैक से संजय दत्त भी काफी खुश हैं।

भूमि के प्रमोशन के दौरान हाल में संजय दत्त से सवाल किया गया कि उनके साथी कलाकार खुद से कम उम्र की एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस कर रहे हैं जबकि वो पिता का किरदार निभा रहे हैं। इसपर संजय दत्त ने कहा कि "मैं स्क्रिप्ट और अपना किरदार देखकर काम करता हूं। मैंने फिल्म 'मिशन कश्मीर' में हृतिक रोशन के पिता का किरदार निभाया था। अब भाई जिस तरह के किरदार और कहानी मुझे मिलेगी, मैं तो उसी तरह काम करूंगा ना।"

sanjay-dutt-on-playing-an-onscreen-father-bhoomi

इतना ही नहीं संजय दत्त ने ये भी कहा कि उनकी कॉलेज स्टूडेंट के किरदार को निभाने की नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि " मैं वरुण धवन नहीं हूं, जो इलियाना डिक्रूज के साथ रोमांस करूं। मैं उतना जवान नहीं हूं। आपका बस चले तो आप मुझे कॉलेज स्टूडेंट बना दें लेकिन ये किरदार अब मुझपर नहीं अच्छे लगेंगे। मुझे लोगों के सामने हंसी का पात्र नहीं बनना। इंसान को अपनी उम्र के हिसाब से काम करना चाहिए।"

जहां तक भूमि को करने का सवाल है तो इस पर संजय दत्त का कहना है कि भूमि को उन्होंने फिल्म की खूबसूरत कहानी के हिसाब से चुनी है और इसमें उनका किरदार भी बहुत ही खूबसूरती से लिखा गया है। बहरहाल हम भी यही चाहेंगे कि संजय दत्त बड़े परदे पर दमदार वापसी करें क्योंकि उनके फैन्स सालों से उनका इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X