मुन्ना भाई के बाद फिर से 'ब्लॉकबस्टर' में कॉमेडी से धमाल मचाएंगे संजय दत्त

संजय दत्त बॉलीवुड के अकेले ऐसे एक्टर होंगे जिनके ऊपर कॉमेडी और एक्शन दोनो अच्छा लगता है और इस नजारा आप मुन्ना भाई सीरीज मे देख चुके है। संजय दत्त इन दिनो एक कॉमेडी फिल्म को लेकर चर्चा में है। बता दें कि संजय दत्त का कहना है कि वो जब मुन्ना भाई की तरह कोई भी फिल्म करते है तो उनको बहुत सहज रहता है और घर जैसी फीलिंग आती है।

मुन्ना भाई सीरीज उनके जीवन की सफलतम फिल्मों मे से थी और लोगों को संजय दत्त ने अरसद वारसी के साथ मिलकर खूब हंसाया है। एक बार फिर से बॉलीवुड के गलियारों से संजय दत्त को लेकर बाते उठ रही है और फिर से संजय दत्त कॉमेडी फिल्म में काम करने जा रहे है।

sanjay dutt, संजय दत्त

बता दे कि ये बात बिल्कुल सच है और संजय दत्त फिल्म ब्लॉकबस्टर में बहुत जल्द नजर आने वाले है जिसको संदीप सिंह प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म को डायरेक्टर संजय के दोस्त अजय अरोड़ा और लवल अरोड़ा डायरेक्ट करने जा रहे है।

इस बात की खबर पहुंचते ही संजय दत्त ने कहा कि उनको ब्लॉकबस्टर जैसी कॉमेडी फिल्मों में काम करना काफी पसंद है। इसके बारे में संजय दत्त ने कहा कि वो इस फिल्म की शूटिंग का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे है और उनके फैंस भी इस रूप देखकर काफी खुश होंगे।

संजय दत्त ने कहा कि एक बार फिर वो संदीप के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड है। वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप का कहना है कि वो संजय दत्त के साथ बहुत पहले से एक कॉमेडी फिल्म में काम करना चाहते थे और अब उनका सपना पूरा हो जाएगा।

अपनी पहली फिल्म को डायरेक्ट करने जा रहे अजय अरोड़ा और लवल अरोड़ा ने भी कहा कि उनके लिए किसी बड़ी अपॉर्चुनिटी से कम नहीं है क्योंकि संजय के साथ उनको काम करने का मौका मिल रहा है। संजय के साथ राजकुमार हिरानी और डेविड धवन जैसे निर्देशकों ने काम किया है जिसको लेकर वो दोनो काफी एक्साइटमेंट में है।

इस फिल्म की शूटिंग मॉरिसस में की जाएगी और इस फिल्म को गोलमाल, हाउसफुल 2 और धमाल रिटर्न के लेखक साजिद फरहाद ने लिखा है। बता दे कि इतना तो तय है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर एक अच्छी और नाम की तरह ही ब्लॉकबस्टर ही साबित होने वाली है।

बता दें कि अभी फिल्म को लेकर कास्टिंग का काम चल रहा है औऱ फिल्म इस साल अप्रैल मे फ्लोर पर आएगी और इसकी शूटिंग शुरु होगी। संजय दत्त काफी समय के बाद कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले है जो कि देखने के लायक होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X