क्या सजा मुक्त होंगे संजय दत्त?
एक बार फिर से अभिनेता संजय दत्त ने कोर्ट में अपनी सजा के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की है। यह याचिका संजय दत्त को आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिया जाने पर और पांच सजा की सजा सुनाये जाने के खिलाफ है।
हाल ही में संजय दत्त ने आत्मसमर्पण करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से 6 महीने का वक्त मांगा था जिसे कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया था और मात्र चार हफ्ते का वक्त संजू बाबा को दिया था। जिस पर संजय दत्त ने कहा था कि वह कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं और हर हाल में वो उसका पालन करेंगे।
लेकिन लोगों की मांग से लगा कि उन्हें सजा के खिलाफ एक बार अपनी याचिका दायर करनी चाहिए जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। हालांकि इसके बाबत संजू बाबा की ओर से मीडिया को कोई बयान नहीं दिया गया है।गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने बीते महीने संजय दत्त को अवैध हथियार रखने के जुर्म में पांच साल की कैद बामुशक्कत की सजा सुनायी है। इसी कारण संजू बाबा आज कल हर मंदिर और धाम में देखे जा रहे हैं। वो अपनी सारी फिल्मों की शूटिंग जल्दी-जल्दी निपटा रहे हैं। कुछ फिल्में अधूरी रह गयी थीं जिसके कारण संजय दत्त ने अपने आत्म समर्पण की अवधि को बढ़ाने की गुंजारिश कोर्ट से की थी।


Click it and Unblock the Notifications
