कैंसर से जूझ रहे संजय दत्त का 20 किलो तक कम हुआ वजन- तस्वीरें देखकर हैरान हैं फैंस
पिछले दिनों संजय दत्त की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर बाहर आई हैं, जिसे देखकर फैंस हैरान हैं। अभिनेता की तस्वीरों से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी सेहत काफी गिर चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले दो महीनों में संजय दत्त का वजन 20 किलो तक कम हो चुका है। बता दें, फिल्म अभिनेता संजय दत्त कैंसर से लड़ रहे हैं। मुंबई में ही उनका इलाज चल रहा है।
Recommended Video
संजय दत्त 10 दिनों के लिए प्राइवेट हवाई जहाज लेकर दुबई गए थे। बीमारी के बाद पहली बार संजय दत्त ने अपने बच्चों से मुलाकात की थी। अब वे वापस मुंबई आ चुके हैं। इस बीच अभिनेता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहां संजय दत्त काफी बदले लुक में नजर आ रहे हैं। संजय दत्त काफी कमजोर भी दिख रहे हैं।

संजय दत्त की तस्वीरों को देखकर फैंस काफी परेशान हैं और उनके सेहत की बेहतरी की कामना कर रहे हैं। संजय दत्त इन दिनों कैंसर का इलाज कर रहा हैं, जिस कारण उन्हें कीमोथेरेपी जैसी प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। इस प्रक्रिया के कारण उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications