जमानत पर छूटने के बाद संजय की झोली में तीन फिल्में
संजय दत्त को जेल की सजा़ सुनाये जाने और ज़मानत पर फिलहाल छूटने के बाद बालीवुड उनका दिल खोलकर स्वागत कर रहा है. पहले आशंका व्यक्त की जा रही थी कि मुसीबत में फंसे संजय से कहीं बॉलीवुड किनारा न कर ले.
संजू के निर्माता दोस्त बंटी वालिया ने संजय को जी एस इंटरटेन्मेंट बैनर तले तीन फिल्मों के लिए अनुबंधित किया है और तीनों ही फिल्में बडे़ बजट की बनाई जा रही हैं. फिल्मों के नाम 'लम्हा', 'जस्ट पंजाब' और 'गैंग्स आफ लंदन' हैं.
इनमें 'लम्हा' का निर्देशन राहुल ढोलकिया, 'जस्ट पंजाब' का निर्देशन बंटी के भाई जसप्रीत वालिया और 'गैंग्स आफ लंदन' का निर्देशन शमीन देसाई कर रहे हैं. फिल्म 'लम्हा' की शूटिंग अगले साल तक शुरु हो जायेगी और बाकी दो फिल्में इसके बाद शुरु की जायेंगी. तीनों फिल्म में संजय दत्त अलग-अलग तरह की भूमिकायें करने वाले हैं. लगे रहो मुन्ना भाई..!


Click it and Unblock the Notifications