2018 का सबसे धमाकेदार विलेन #PictureShuru और सारी विलेनगिरी निकल गई!
2018 का सबसे धमाकेदार विलेन कौन होगा, इसका एलान हम कर चुके हैं। लेकिन अब पिक्चर शुरू होते ही, फिल्म के साथ कांड होना भी शुरू हो गया है।
दरअसल, संजय दत्त ने साहब, बीवी और गैंगस्टर 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और संजय दत्त पर हमला भी हो गया। ये हमला था फैन्स का।

संजय की शूट देखने पहुंचे फैन्स इस कदर उत्साहित हो गए कि संजय दत्त को घेर लिया और उन्हें जाने ही नहीं दे रहे थे। शूटिंग जोधपुर में चल रही थी। जब फैन्स ने संजय को घेरा तो वो अपना विलेन कैरेक्टर कितना रख पाते।
वैसे भी बाबा के अच्छे से कमबैक की राह सब देख रहे हैं। भूमि ज़्यादा चली नहीं, ऐसे में साहब बीवी और गैंगस्टर 3 से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म से संजय दत्त का लुक भी आ चुका है। फिल्म को तिग्मांशु धूलिया ही डायरेक्ट करेंगे।
इस बार फिल्म के विलेन होंगे संजय दत्त। वैसे अगर गौर किया जाए तो काफी टाइम बाद संजय दत्त और जिमी शेरगिल एक साथ स्क्रीन पर दिखेंगे। वैसे भी बॉलीवुड में विलेन को बहुत प्यार मिलता है। खासतौर से जब विलेन कोई हीरो हो। ये रहा सुबूत -


Click it and Unblock the Notifications












