..................... Sanjay Dutt might get to see Policegiri at Yerwada Jail - Hindi Filmibeat

पुलिसगीरी देख पाएंगे संजय दत्त!

संजय दत्त की फिल्म पुलिसगीरी को देखने के लिए जितने संजय दत्त के फैन्स उत्सुक हैं उससे ज्यादा संजय दत्त खुद उत्सुक हैं। संजय दत्त के लिए जेल में पुलिसगीरी फिल्म का विशेष प्रीमियर करने के बारे में विचार किया जा रहा है। संजय दत्त ने इसके अलावा अपनी फिल्म के दूबई में प्रीमियर के प्लान को कैंसिल कराकर एक चैरिटी इवेंट करने पर जोर दिया है ताकि उससे बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए पैसे इकट्ठा किये जा सकें। संजय दत्त जो कि खुद जेल में हैं लेकिन वहां रहकर भी वो अपने देश में चल रही मुश्किलों से पीड़ित लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही संजय दत्त अपनी फिल्म के प्रीमियर को देखने से छूट ना जाएं इसके लिए फिल्म की टीम भी पूरी कोशिश कर रही है कि वो संजय दत्त को जेल में ही सही पर फिल्म दिखा सकें।

संजय दत्त की टीम बिना उनके ही फिल्म के प्रमोशन कर रहे हैं। पुलिसगीरी के प्रमोशन की सारी जिम्मेदारी फिल्म की एक्ट्रेस प्राची देसाई को दे दी गयी है। दूसरी तरफ अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए दुबई में रखे गये प्रीमियर को सजंय दत्त ने कैंसिल कराके मुंबई में एक चैरिटी शो का आयोजन करने को कहा है। ताकि वो इन पैसों से बाढ़ पीड़ितों की मदद कर सके। इससे पहले भी संजय दत्त ने सुनामी पीडि़तों के लिए दो करोड़ रुपये इकट्ठा किये थे। संजय दत्त के इस फैसले से पुलिसगीरी के निर्माता राहुल अग्रवाल ने भी काफी पसंद किया है और कहा है कि संजय दत्त वाकई बहुत ही बेहतरीन इंसान हैं।

संजय दत्त की फिल्म पुलिसगीरी 5 जुन को रिलीज होने वाली है। फिल्म में प्राची देसाई और संजय दत्त मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। आइये देखते हैं पुलिसगीरी फिल्म की एक झलक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X