'बीवी हो तो मान्यता दत्त जैसी'
फिल्म अग्निपथ में कांचा चीना के किरदार ने संजय दत्त को बॉलीवुड में एक महंगा सितारा बना दिया है। इसी फिल्म के साथ उनकी फिल्म इंडस्ट्री में डिमांड भी बढ़ गई है। संजू बाबा इतने व्यस्त हो चुके हैं कि उनके पास अपना ही काम करने के लिए समय नहीं है। अब पति की व्यस्तता देखते हुए पत्नी मान्यता ने उनका बोझ कुछ हल्का कर दिया है।
बहुत सारे प्रोजेक्ट पर एक साथ काम करने के कारण संजय अपनी 'सुपर फाईट लीग' पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। अब इस लीग से जुड़े सारे कामों की जिम्मेदारी मान्यता ने अपने ऊपर ले ली है। वो इस लीग के प्रोड्यूसर का काम संभालेंगी और पैसे से जुड़े सारे फैसले लेंगी।
मान्यता इस लीग में खास तौर पर इंट्रस्ट ले रही हैं। वो इस लीग को अपना बच्चा मानती हैं। इसे संभालने के लिए मान्यता जी जान से जुट गई हैं। तभी तो बॉलीवुड में अब लोग कहने लगे हैं कि बीवी हो तो मान्यता जैसी।


Click it and Unblock the Notifications











