संजू के बाद अब प्रस्थानम में नजर आएंगी मनीषा कोईराला, बनेंगी संजय की पत्नी
संजय दत्त काफी समय बाद प्रोडक्शन में अपना हाथ आजमाने के लिए फिर से तैयार है। बता दें कि संजय दत्त जेल से आने के बाद काफी ज्यादा व्यस्त हो गए है और अपने आपको बिजी रखने की कोशिश कर रहे है। संजय दत्त को लेकर एक खबर सामने आ रही है कि वो साउथ की प्रस्थानम की एक रीमेक हिंदी में बनाने जा रहे है और इस फिल्म मे आपको मनीषा कोईराला नजर आने वाली है।
जी हां खबर एकदम पक्की है और मनीषा कोईराला काफी समय के बाद संजय दत्त के साथ नजर आने वाली है। इसके अलावा इस फिल्म में उनके साथ अली फजल और अमायरा दस्तूर नजर आने वाले है।

इन दोनो की जोड़ी भी इस फिल्म में धमाल मचाती हुई नजर आने वाली है। गौरतलब है कि संजय दत्त और मनीषा ने जो भी फिल्में की है वो सारी हिट हुई है और आपको सामने ये सुपरहिट जोड़ी फिर काम करती हुई नजर आएगी।
प्रस्थानम साउथ की की सुपरहिट फिल्म है जिसका नाम बदले बिना इस फिल्म को संजय दत्त प्रोड्यूस करेंगें और इस फिल्म में लीड रोल में नजर भी आएंगे।
इस फिल्म की बात करें तो ये एक थ्रिलिंग फैमिली ड्रामा फिल्म है जो काफी ज्यादा अच्छी है और फिल्म लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आई थी।
गौरतलब है कि तेलुगू फिल्म को निर्देशक देवा कट्टा ने निर्देशित किया था और मजेदार बात तो ये है कि हिंदी रीमेक को भी वही निर्देशित करते हुए नजर आए थे।
बता दें कि ये दूसरी बार है जब अभिनेता संजय दत्त किसी फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है और साथ साथ फिल्म में काम भी कर रहे हैं। जी हां संजू बाबा ऐसा काम फिल्म रास्कल में भी कर चुके है।
संजय दत्त और मनीषा कोईराला के अलावा अली फजल और अमायरा दस्तूर के भी इस फिल्म मे काफी अहम किरदार नजर आने वाले है और फिल्म काफी अच्छी बनाई जा रही है। इसके पहले अली फजल फिल्म फुकरे रिटर्न्स में नजर आए।
मनीषा कोईराला की बात करें तो वो संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही फिल्म संजू में उनकी मां नरगिस दत्त का किरदार निभाती हुई नजर आ रही है। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है और लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
