संजय दत्त बने मामू
खुशखबरी, संजय दत्त मामू बन गये हैं. उनकी सांसद बहन प्रिया दत्त ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में एक बेबी ब्वाय को जन्म दिया है, मामा बनकर संजू बाबा बेहद खुश बताये जाते हैं और वे इंतजार कर रहे हैं कि कब उनका नन्हा भांजा अस्पताल से घर आयेगा और वे जी भर के उसे प्यार करेंगे.
ज्ञात हो कि प्रिया का यह दूसरा बच्चा पैदा हुआ है. उसका पहला बच्चा भी लड़का ही है जो कि दो साल का हो गया है और उसका नाम सिद्धार्थ है. संजू ने कहा कि वे बच्चे को देखने के लिये गये थे और बच्चा बहुत ही प्यारा है. बच्चे का वजन आठ पाउंड है. वह बच्चा बहुत भाग्यशाली है क्योंकि वह नवरात्रि के पहले दिन और जुम्मा को हुआ है.
निसंदेह जेल से जमानत पर छूटे और तनाव में चल रहे संजू बाबा मामू बनकर अपना दुख दर्द काफी हद तक भूल गये होंगे.


Click it and Unblock the Notifications