संजय दत्त ने कर दिया एक और धमाके का ऐलान, शानदार डेब्यू, जबरदस्त फिल्म की शुरुआत
अभिनेता संजय दत्त इस समय एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी ज्यादा बिजी चल रहें है और उन्होने जेल से आने के बाद कहा था कि वो सिर्फ और सिर्फ अपने काम पर ही ध्यान देंगें। खबर है कि सुपरस्टार अपना डेब्यू अब मराठी सिनेमा में करने जा रहें है लेकिन वो इसमें एक अभिनेता के तौर पर नही बल्कि एक निर्माता के तौर पर काम करेंगें। इस बात को लेकर संजय दत्त ने ट्वीट करके अपने फैंस को ये जानकारी दी है।
बता दें कि इस मराठी फिल्म का नाम फिहलाल सामने नहीं आया है लेकिन फिल्म संजय दत्त के नाम से ही काफी बड़ी पहले ही हो चुकी है। इसके पहले संजय दत्त का नाम कभी भी मराठी सिनेमा के लिए सामने नही आया है।

हाल ही में संजय दत्त ने तेलुगू फिल्म की रीमेक का भी प्रोडक्शन शुरु किया है जिसका नाम प्रस्थानम है। इस फिल्म में खुद संजय दत्त ने नजर आएंगे और फिल्म को लेकर काम भी काफी ज्यादा जोरों से चल रहा हैं।
इस मराठी फिल्म को रजत गुप्ता निर्देशित कर रहें है तो वहीं फिल्म में दीपक डोबरियाल, नंदिता धुरी लीड रोल में नजर आने वाले है। संजय दत्त अपनी प्रस्थानम को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है..
फिल्म प्रस्थानम की रीमेक के सामने आने के बाद संजय ने फिल्म का नाम नहीं बदला है बल्कि इसी नाम से साथ ये फिल्म तेलुगू के बाद अब हिंदी सिनेमा में धमाल मचाने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications