सड़क 2 के सेट पर की पहली तस्वीर वायरल, संजय दत्त और महेश भट्ट की दिखी बॉन्डिंग
संजय दत्त और पूजा भट्ट स्टारर सड़क 1991 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाया था। 27 साल के बाद मेकर्स इस फिल्म का सीक्वल बनाने की योजना बना रहे हैं और इसमें संजय दत्त भी इस फिल्म में नजर आएंगे।
सिर्फ संजय दत्त नहीं बल्कि पूजा भट्ट भी इस फिल्म से एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगी। पूजा भट्ट ने संजय दत्त और महेश भट्ट की एक तस्वीर शेयर की जिसमें संजय दत्त अपने हाथ पर बनी भगवान शिव की टैटू को महेश भट्ट को दिखा रहे हैं।

इस तस्वीर में आप भी देख सकते हैं किस तरह महेश भट्ट को संजय दत्त अपना टैटू दिखा रहे हैं। हाल में एक लीडिंग से बात करते हुए महेश भट्ट ने कहा था कि "संजू तब 52 साल के थे जब ऑरिजनल सड़क बनी थी।अब 54 वर्षीय रवि को हम 21वीं सदी में दिखाएंगी जिसके लिए इस दुनिया को पहचानना मुश्किल हो जाएगा।"
उन्होंने आगे ये भी कहा था कि "कहानी में काफी इमोशन हैं और इस फिल्म को मैंने 90 के दशक में बनाया था जब दर्शकों का गला भर आया था।" इसके बारे में बात करते हुए पूजा भट्ट ने कहा था कि "मेरा कैरेक्टर इसमें काफी अलग है, ये फिल्म पहले से लेकर आखिरी फ्रेम तक सिर्फ और सिर्फ संजू की होगी।"


Click it and Unblock the Notifications