मदद के लिए मां के दरबार पहुंचे संजू बाबा
कहते है ना जिसका कोई नहीं उसका केवल खुदा होता है...यह बात अभिनेता संजय दत्त पर पूरी तरह से चरितार्थ होती है, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुसीबत में फंसे अभिनेता संजय दत्त पर।
अभिनेता संजय दत्त इन दिनों मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं जहां उन्होंने शुक्रवार को दतिया जिले में स्थित तांत्रिक पीठ पीताम्बरा देवी के मंदिर में कई घंटो तक पूजा-अर्चना की और ऊपर वाले से अपने परिवार के लिए खुशहाली मांगी। कहा जाता है कि दतिया जिले में स्थित तांत्रिक पीठ पीताम्बरा देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना करने से सारी मुसीबतें टल जाती हैं।
मालूम हो कि हाल ही में सुप्रीमकोर्ट ने अवैध हथियार रखने के जुर्म में संजय दत्त को दोषी ठहराया है और उसे पांच साल की सजा सुनायी है। जिसके बाद संजय दत्त काफी परेशान चल रहे हैं। वो इन दिनों कई मंदिरों में देखे जा रहे हैं।वैसे उनके लिए लोग दया की गुहार लगा रहे हैं। फिल्मी हस्तियों से लेकर कई राजनीतिक दलों की ओर से उनके लिए दया की अपील की गयी है। देखते हैं कि राज्यपाल उनके लिए क्या फरमान सुनाते हैं।
वैसे मुन्नाभाई ने इन दिनों कई नये प्रोजेक्ट को अलविदा कर दिया है और बहुत सारे कामों को, जिसे कि उन्होंने साइन किया था, को मना भी कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications












