और आखिरकार 1 महीने की पैरोल पर बाहर आ ही गये संजय दत्त
मालूम हो कि संजय दत्त को पैरोल 15 दिन पहले ही मिल गयी थी लेकिन उनकी पैरोल पर हंगामा हो गया था क्योंकि पैरोल की मंजूरी के एक दिन पहले संजय दत्त की पत्नी प्रभुदेवा की फिल्म आर राजकुमार की स्पेशल स्क्रीनिंग पर देखी गयी थीं जिसकी वजह से उनके बीमार होने पर सवाल उठ खड़े हुए थे। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए थे। महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर आर पाटिल ने कहा था कि इस बात का पता लगाया जाएगा कि संजय दत्त को पैरोल किस आधार पर दी गई है।
यह तीसरी बार है कि जब दत्त को पेरोल मिली है। संजय दत्त को इससे पहले 1 अक्टूबर को उनकी अज्ञात बीमारी के चलते पैरोल पर रिहाई मिली थी, जिसमें कुछ दिन उन्होंने बाद में बढ़वा लिये थे। संजय दत्त के पैर में भीषण दर्द था जिसका इलाज वह करवा करे रहें थे।
इस पैरोल के दौरान संजय दत्त ने पूरा समय अपने घरवालों के साथ मुंबई में ही बिताया था और मीडिया से अनुरोध किया था कि इस दौरान वह पूरी निजता का सम्मान करें, जिसके लिए जब वह वापस जेल लौटे थे तो उन्होंने उसके लिए मीडिया का धन्यवाद भी किया था।
गौरतलब है कि आर्म एक्ट के तहत दोषी करार दिये गये अभिनेता संजय दत्त को सुप्रीम कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनायी है, जिनमें से करीब डेढ़ साल की सजा पहले ही काट चुके हैंइसलिए अब उन्हें साढ़े तीन साल की सजा काटनी है। संजय दत्त पुणे की यरवाडा जेल में बंद है।


Click it and Unblock the Notifications












