पार्टी कर रहीं बीमार मान्यता के लिए संजय दत्त को जेल से छुट्टी, विवाद बढ़ा!

दूसरी बार संजय दत्त को मिले पेरौल ने लोगों के मन में स वाल पैदा कर दिया है। जेल से संजय को मिली छुट्टी के विवाद विवाद और सवाल का दौर शुरु हो गया है। लोगों के मन में बार-बार यही सवाल आ रहा है कि क्या आम आदमी और सिलेब्रिटीज के लिए कानून अलग-अलग होता है? जेल में बंद संजय दत्त पर पुलिस और जेल प्रशासन क्यों इतना मेहरबान है?
संजय दत्त को उनकी पत्नी की गंभीर बीमारी को लेकर जेल से छुट्टी मिली है, लेकिन जिस पत्नी मान्यता की गंभीर बीमारी के नाम पर उन्हें पेरोल मिला है, वह 5 दिसंबर की रात पार्टी में दिखाई दी थीं। बार-बार जेल से छुट्टी देने के साथ-साथ खबरें आ रही है कि जेल प्रशासन द्वारा उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रही है। गौरतलब है कि इससे पहले अक्टूबर में संजय दत्त को 14 दिन की छुट्टी मिली थी, जिसे उन्होंने मेडिकल ग्राउंड पर 15 दिन बढ़ा दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











