'कीटोसिस' डाइट ले रहे हैं संजय
अपने से आधी उम्र की बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानावत के साथ फिल्म 'नॉक आउट' में काम करने जा रहे अभिनेता संजय दत्त इन दिनों जवां दिखने की कोशिश में 'कीटोसिस' डाइट (वसा की उच्च मात्रा व कार्बोहाइड्रेट की कम मात्रा वाला भोजन) ले रहे हैं।
संजय के एक करीबी सूत्र ने कहा, "संजय जून से ही यह विशेष डाइट ले रहे हैं। इसके लिए उन्हें अधिक से अधिक वसायुक्त भोजन लेना पड़ रहा है और वह कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन नहीं ले सकते हैं। वास्तव में कार्बोहाइड्रेट इस डाइट में प्राणघातक हो सकता है। संजय का वजन बहुत जल्दी कम होने लगा है। वह भी तब जबकि उन्होंने अपना पसंदीदा भोजन लेना नहीं छोड़ा है।"
संजय दत्त अब 50 वर्ष के हो चुके हैं। इन दिनों वह अभिनेता मणि शंकर की फिल्म 'नॉक आउट' में अभिनय कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











