..................... Sanjay Dutt jumped off running train for ‘Luck’ | चलती ट्रेन से कूदे संजय दत्त - Hindi Filmibeat

चलती ट्रेन से कूदे संजय दत्त

By Staff

Sanjay Dutt
संजय दत्त 49 वर्ष की उम्र में भी खतरनाक स्टंट दृश्य करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। उन्होंने 'लक' फिल्म के एक दृश्य के लिए एक तेज रफ्तार रेलगाड़ी पर से छलांग लगाई, जिसमें उनके हाथ पीछे बंधे थे।

निर्देशक सोहम शाह के अनुसार संजय का दृश्य फिल्म का सबसे बड़ा और खर्चीला दृश्य है।

शाह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा इस दृश्य के लिए संजय ने किसी सुरक्षा उपाय का प्रयोग नहीं किया। परंतु शाह ने उनकी सुरक्षा के लिए सभी तैयारी की थी।

संजय ने कहा कि उन्होंने काफी दिनों से कोई खतरनाक दृश्य नहीं किया था, इसलिए यह मौका मिलते ही वह तैयार हो गए। उन्होंने बताया कि रेलगाड़ी से कूदने से पहले वह थोड़ा घबराए जरूर थे लेकिन सभी चीजें ठीक तरह से हो गईं।

इस दृश्य का निर्देशन एक्शन निर्देशक एलेन अमीन ने किया और इसे गोवा में फिल्माया गया।

अमीन ने बताया कि मुंबई जैसे बड़े शहरों में ऐसे दृश्यों को फिल्माना असंभव था, इसलिए इसे गोवा में फिल्माया गया। अधिकारियों ने इसमें काफी सहायता दी। पांच दिनों की शूटिंग में पांच ट्रेनों का उपयोग किया गया और प्रत्येक दिन की लागत 1.5 करोड़ रुपये से अधिक थी।

लक में इमरान खान, श्रुति हसन और मिथुन चक्रबर्ती की भी भूमिकाएं है। यह 24 जुलाई को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X