'थलापति 67' में दमदार अंदाज में दिखेंगे संजय दत्त, सामने आया दमदार फर्स्ट लुक, देखें आप भी

हाल ही में प्रोडक्शन हाउस 7 स्क्रीन स्टूडियो ने थलापति विजय के साथ अपनी अगली फिल्म परियोजना की घोषणा की थी जिसका शीर्षक 'थलापति 67' है। इस फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले शुरू हुई है। अब प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म के कास्ट की घोषणा की है जो बेहद दमदार नजर आ रही है। 'थलापति 67' में संजय दत्त, अर्जुन, गौतम मेनन, मैथ्यू थॉमस, मंसूर अली खान और तृषा कृष्णन शामिल हैं।
एक्शन थ्रिलर 'थलापति 67' के निर्माताओं ने फिल्म के बारे में रोमांचक अपडेट के साथ फिल्म को लेकर उत्साह को बढ़ा दिया है। जैसे-जैसे फिल्म फ्लोर्स पर आगे बढ़ रही है मेकर्स ने संजय दत्त के फिल्म में होने की घोषणा की है और एक पोस्टर शेयर करते हुए और लिखा है- "हम तमिल सिनेमा में @duttsanjay सर का स्वागत करते हुए सम्मानित महसूस कर रहे हैं और हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वह #Thalapathy67 #Thalapathy67Cast #Thalapathy का हिस्सा हैं। @actorvijay सर @Dir_Lokesh @Jagadishbliss.'
इसके अलावा, प्रोजेक्ट में थलापति विजय सर और तृषा कृष्णन की सेंसेशन्ल ऑन-स्क्रीन जोड़ी नजर आएंगी, जो 14 साल के लंबे समय के बाद 'थलापति 67' के लिए एक साथ आ रहें है। इस घोषणा की जानकारी दर्शकों को देते हुए निर्माताओं ने तृषा कृष्णन की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा- '#Thalapathy67 #Thalapathy67Cast #Thalapathy @actorvijay सर @Dir_Lokesh @Jagadishbliss के लिए @trishtrashers मैम का ऑनबोर्ड स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है।'
बता दें कि, 'थलापति 67' वास्तव में एक विशेष परियोजना है क्योंकि यह दो ब्लॉकबस्टर, मास्टर और वरिसु देने के बाद थलापति विजय सर और 7 स्क्रीन स्टूडियो के तीसरे सहयोग को चिह्नित करता है। यह फिल्म थलापति विजय और लोकेश कनगराज के रियूनियन को भी चिन्हित करती है। इससे पहले दोनों की लास्ट फिल्म 'मास्टर' को भारी सफलता मिल चुकी है। 7 स्क्रीन स्टूडियो की 'थलापति 67' का निर्देशन लोकेश कनगराज करेंगे। फिल्म में थलापति विजय सर, संजय दत्त और तृषा कृष्णन होंगे। फिल्म का निर्माण एसएस ललित कुमार ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications











