जेल के अंदर ही मनायेंगे संजू बाबा दीवाली
येरवडा जेल में बंद संजय दत्त अपनी दीवाली गर्लफ्रैंड मान्यता और अपने परिवार के साथ मनाना चाहते थे लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी नही हो पायेगी. क्योंकि उनकी जमानत की अर्जी की सुनवाई भी 20 नवंबर को ही हो पायेगी और तब तक दीवाली तो बीत ही चुकी होगी.
यही वजह है कि उनकी दीवाली अब जेल की बंद सलाखों के पीछे ही जायेगी.
संजय दत्त जमानत पर छूटने के बाद फिर से 22 अक्टूबर से जेल में चले गये हैं. लेकिन उम्मीद थी कि उन्हें दीवाली में छोड दिया जायेगा और वे सपरिवार दीवाली मना पायेंगे. लेकिन ऐसा नही हुआ है.
बताया जाता है कि घर में दीवाली न मना पाने की वजह से संजू बाबा उदास हो रखे हैं. जब उन्हें मालूम चला कि उन्हें दीवाली में जमानत नही मिल पायेगी तो उन्होंने तनाव के कारण कम खाना खाया और अपने साथी कैदी से भी कम बात की.


Click it and Unblock the Notifications