मान्यता को दिल की बीमारी, लीवर में बढा ट्यूमर- संजय दत्त ने बहाना नहीं किया!

लीडिंग वेबसाइड के अनुसार मान्यता दत्त को दिल की बीमारी है और साथ ही उनके लीवर में एक ट्यूमर है जो कि पिछले दिनों काफी बढ़ चुका है। संजय दत्त बाहर आकर मान्यता दत्त की इस बीमारी के दिनों में उनका साथ देंगे और उनकी देखभाल करेंगे। इस वेबसाइट के अनुसार ग्लोबर अस्पताल के हार्ट कोरोनरी बाइपास सर्जरी, लंग लीवर ट्रांसप्लैंट के विशेषज्ञ डॉक्टर अजय ने बताया है कि मान्यता सच में काफी बीमार हैं। डॉक्टर के अनुसार मिसेज दत्त के ब्रेस्ट में आजकल काफी दर्द रहता है और अचानक से उनका वजन भी काफी घट रहा है। जांच के दौरान पता चला कि मान्यता के लीवर में एक ट्यूमर है जो कि काफी बढ़ चुका है।
डॉक्टर ने बताया कि अभी कुछ टेस्ट बाकी हैं जिनके बाद ही पता चलेगा कि इसका इलाज कैसे किया जाएगा। जब मान्यता को लेकर ये खबर आई कि वो अपनी दोस्त कृषिका लूला की पार्टी में दो दिन पहले शामिल हुईं तो इस बात पर डॉक्टर ने कहा बीमार व्यक्त घूमने फिरने जा सकता है। लेकिन साथ ही अपनी सेहत और दवाओं का ध्यान रखना होता है। इतनी खराब तबियत के बावजूद मान्यता ने अपनी करीबी दोस्त कृषिका लू्ल्ला को सरप्राइज देने के लिए उनकी पार्टी अटेंड की थी। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि संजय दत्त झूठ बोलकर छुट्टियां ले रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











