संजय मेरे दोस्त नहीं भाई हैं : अजय देवगन

इस बार अजय देवगन संजय दत्त की होम प्रोडक्शन में काम कर रहे हैं उनका मानना है कि यह फिल्म भी लोगों को पसंद आएगी। इस फिल्म के बारे में अजय का कहना है कि आपने हमारी जोड़ी फिल्म ऑल द बेस्ट में देखी है, यह फिल्म भी आपको हंसाने और आपका मनोरंजन करने में कामयाब रहेगी। संजय दत्त और मैं दोस्त नहीं भाई जैसे हैं।
हम आपको बता दें कि यह फिल्म 6 अक्टूबर को पर्दे पर आ जाएगी। इस फिल्म के प्रोमोस टीवी पर जारी किये जा चुके हैं इनके बारे में अजय का कहना है कि फिल्म लोगों को पसंद आएगी या नहीं उसका फैसला तो फिल्म के प्रोमो के रिपोर्ट से ही पता चल जाता है। इस फिल्म को डेविड धवन ने डारेक्ट किया है इसमें कंगना रणाउत और अर्जुन रामपाल भी मुख्य किरदार में नज़र आएंगे।
More from Filmibeat
ajay devgan all the best अजय देवगन ऑ द बेस्ट बॉलीवुड रास्कल्स संजय दत्त bollywood rascals sanjay dutt


Click it and Unblock the Notifications











