..................... लॉकडाउन में परिवार से दूर हैं संजय दत्त | Sanjay Dutt is far from his family in corona lockdown, as wife Manyata and children are in Dubai - Hindi Filmibeat

लॉकडाउन में फैमिली से दूर फंसे हैं संजय दत्त- दूरदर्शन पर रामायण, महाभारत देखकर काट रहे समय

21 दिनों के इस लॉकडाउन में सभी सितारे अपने घरों में बंद हैं। कई परिवार जहां एक साथ वक्त गुजार रहे हैं। वहीं, कुछ लॉकडाउन की वजह से परिवार से दूर फंसे हुए हैं। बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की भी यही कहानी है। उनकी पत्नी मान्यता और बच्चे दुबई में हैं और एक्टर खुद मुंबई में। इस दौरान वो घर में अकेले हैं और दूरदर्शन पर रामायण, महाभारत देखकर वक्त गुजार रहे हैं।

एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि संजय दत्त ने नॉनवेज खाना छोड़ दिया है। और अपनी सेहत पर खूब ध्यान दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जहां वो छत पर एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं।

Sanjay Dutt

इसके अलावा उन्होंने लोगों से अपील की थी वे भी घर पर रहें और सुरक्षित रहें। वीडियो में संजय ने कहा, खुद को फिट रखना बेहद जरूरी है, वह भी ऐसे समय में, इसीलिए अच्छा खाएं, हेल्दी रहें और एक्सरसाइज करते रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X