संजय दत्त भी चले रीमेक से करियर बनाने

तेलुगु फिल्म लक्ष्मी नरसिम्हा 2004 की बालाकृष्णा की हिट फिल्म थी। तेलुगु में बनने से पहले यह तमिल में बनी थी और तमिल व तेलुगु दोनों भाषाओं में ये हिट रही। अब फिल्म निर्माता टीपी अग्रवाल इसी फिल्म का हिन्दी रीमेक बनाकर बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर एक सेफ गेम खेलना चाहते हैं। इस फिल्म का निर्देशन केएस रवि कुमार कर रहे हैं। संजय दत्त के साथ प्राची देसाई इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगीं।
संजय दत्त को भी काफी समय से एक हिट फिल्म की तलाश है और इस फिल्म से उन्हें भी काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में संजय दत्त एक ईमानदार कमिशनर की भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्हाल हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है। और फिल्म की 75 प्रतिशत शूटिंग खत्म हो जाने के बाद पूरी टीम हैदराबाद से वापस आएगी। फिल्म के हिन्दी रीमेक में विलेन का किरदार प्रकाश राज ही निभा रहे हैं। प्रकाश राज ने इस फिल्म के तेलुगु रिमेक में भी विलेन का किरदार निभाया था। अब देखना है कि सलमान की तरह क्या संजय दत्त के करियर को भी रिमेक फिल्में ऊंचाईयों तक पहुंचाती हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications