..................... Sanjay Dutt के सेट पर बम विस्फोट सीन के दौरान हुआ हादसा, एक्टर के हेल्थ को लेकर आई अपडेट, शूटिंग जारी | Sanjay Dutt is absolutely fine after shooting for a bomb explosion scene, shooting of the film is going on - Hindi Filmibeat

Sanjay Dutt के सेट पर बम विस्फोट सीन के दौरान हुआ था हादसा, एक्टर के हेल्थ को लेकर आई अपडेट, शूटिंग जारी

By Filmibeat Desk
sanjay-dutt-is-absolutely-fine-after-shooting-for-bomb-explosion-scene-shooting-of-film-is-going-on

Sanjay Dutt health update: बीते दिन खबर आई थी कि संजय दत्त कन्नड़ फिल्म केडी के सेट पर घायल हो गए हैं। इसके साथ सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनसे जुड़ी खबर जानने के उत्सुकता दिखाने लगे, वहीं सभी उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने लगे। ऐसे में अभिनेता के आधिकारिक प्रवक्ता ने अपडेट जारी किया है।

उन्होंने बताया, "संजू बाबा घायल हो गए, लेकिन यह एक मामूली दुर्घटना थी। हां, बेंगलुरू में सेट पर बम विस्फोट के दौरान एक हादसा जरूर हुआ। कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है। वास्तव में, स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में लाया गया और शूटिंग भी फिर से शुरू कर दी गई।"

खैर, हमें यह जानकर खुशी हुई कि संजय दत्त ठीक हैं। शूटिंग को रोका नहीं गया था और सब कुछ बहुत नियंत्रण में था। फिर भी, हम संजू बाबा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

संजय दत्त ने खुद भी इस बारे में ट्विट पर फैंस को शांत किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- "मेरे चोटिल होने की खबरें आ रही हैं। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये खबरें पूरी तरह निराधार हैं। ईश्वर की कृपा से मैं ठीक और स्वस्थ हूं। मैं फिल्म केडी की शूटिंग कर रहा हूं और मेरे दृश्यों को फिल्माते समय टीम अतिरिक्त सावधानी बरत रही है। हमसे संपर्क करने और चिंता करने के लिए आप सभी का धन्यवाद।"

केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत केडी-द डेविल को प्रेम द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। ध्रुव सरजा, रविचंद्र, संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अभिनीत पैन-इंडिया फिल्म तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Read more about: sanjay dutt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X