देखें तस्वीरें- पुलिसगिरी के फेर में संजय दत्त
मुंबई। अपने करिअर में अब तक कई हिट फिल्में दे चुके अभिनेता संजय दत्त अपनी फिल्म 'पुलिसगिरी' की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। इस फिल्म में वह एक पुलिस आफिसर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनके अपोजिट प्राची देसाई हैं। फिल्म के निर्देशक के एस रविकुमार हैं।
गौरतलब है कि आने वाली 16 मई को अभिनेता संजय दत्त पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले हैं। उन्हें 1993 में मुंबई में हुए बम ब्लास्ट में अवैध रूप से हथियार रखने का दोषी पाया गया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पांच साल की सजा सुनाई है। जिसमें 18 महीने वह जेल में गुजार चुके हैं और बाकी बचे साढ़े तीन साल की सजा काटने के लिए वह फिर जेल जायेंगे।
हालांकि इस दौरान उन्हें बचाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार सामने आये और सरकार से गुजारिश की कि उन्हें सजा से राहत दी जाये लेकिन ऐसा न हो सका। उन्हें पिछली 18 अप्रैल को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करना था लेकिन उन्होने अदालत से एक माह का समय मांगा। जिसमें वह कई फिल्मों की शूटिंग करना चाहते थे। इस एक महीने के दौरान उन्होने राजकुमार संतोषी के साथ बन रही फिल्म पीके की शूटिंग कर ली साथ ही उन्होने अपनी एक और चर्चित फिल्म पुलिसगिरी की शूटिंग कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications











