पुलिसगिरी की गांधीगिरी, उत्तराखंड पीड़ितों के देंगे पैसे

अभिनेता संजय दत्त के जीवन का एक पहलू अगर उनका दबंग रूप है तो एक सच्चाई यह भी है कि वह बेहद ही करूणाप्रिय व्यक्ति हैं जो कि हर किसी की मदद करने को तैयार रहते हैं। ऐसा कई बार हुआ है कि संजू बाबा ने दरियादिली से लोगों की मदद की है। आज भले ही वह सलाखों के पीछे हों लेकिन उनके अंदर की भावनाओं पर कोई शिंकजा नहीं हैं।

तभी तो जेल के अंदर रहते हुए भी संजय दत्त मे अपनी आने वाली फिल्म पुलिसगिरी के निर्माता राहुल अग्रवाल से दर्खास्त की है कि वह अपनी फिल्म पुलिसगिरी का प्रीमियर दुबई में ना करें। उस पैसे को बचाकर वह उत्तराखंड बाढ़ पीड़ितों के पास भेज दें। इससे शायद उत्तराखंड के लोगों का कुछ भला हो जायेगा। संजय दत्त ने यह बात अपनी पत्नी मान्यता दत्त से खत के जरिये कही है, जिसे मान्यता ने राहुल अग्रवाल तक पहुंचाया है।

मालूम हो कि 5 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म पुलिसगिरी का प्रमोशन उनकी पत्नी मान्यता दत्त कर रही हैं। फिल्म में संजय दत्त के साथ प्राची देसाई और प्रकाश राज है।मुंबईया स्टाइल की फिल्म पुलिसगिरी के निर्देशक के एस रविकुमार जो कि संजय दत्त से खासा प्रभावित हैं ने अपने हर प्रमोशनल इवेंट में बार-बार कहा है कि संजू बाबा जो कि फिल्म के हीरो हैं, की जेल जाने से पहले आखिरी ख्वाहिश थी कि उनकी यह फिल्म सौ करोड़ के क्लब मे शामिल हो जाये।

आईये आपको दिखाते हैं पुलिसगिरी की तस्वीरें..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X