DHAMAKA: संजय दत्त की बॉलीवुड वापसी...बैक 2 बैक फिल्में!
[बॉलीवुड समाचार] संजय दत्त की जेल की सज़ा जल्दी खत्म होने वाली है और बॉलीवुड उनका काफी ज़्यादा इंतज़ार कर रहा है। वैसे भी संजय दत्त जब जब पैरोल पर वापस आए, उनकी किसी ना किसी फिल्म में होने की चर्चा बनी रही। अब उनकी सज़ा जल्द खत्म होने वाली है और संजय दत्त के पास ऑफर की भरमार है।
[MUST READ: 6 महीने पहले ही रिहा संजय दत्त....अच्छे आदमी हैं]
हाल ही में अफवाहें शुरू हुईं कि संजय दत्त सुलतान के लिए फाइनल हो चुके हैं, अभी तक किसी को भी पता नहीं कि संजय दत्त इस फिल्म में हैं या नहीं। लेकिन इसके अलावा संजय दत्त के पास प्रोजेक्ट ही प्रोजेक्ट हैं। पहले तो वो संजय दत्त बायोपिक में एक कैमियो करने वाले हैं।
लेकिन इस बायोपिक में रणबीर कपूर को अच्छी तरह तैयार करने का ज़िम्मा भी संजू बाबा का ही है। वहीं इसके बाद वो विधु विनोद चोपड़ा की एक फिल्म में काम करेंगे जिसका नाम है मार्को भाऊ। फिल्म को डायरेक्ट करेंगी चोपड़ा की बहन। और इस फिल्म पर संजय के बाहर निकलते ही काम शुरू हो जाएंगे।
लेकिन सबसे इंटरेस्टिंग खबर है मुन्नाभाई के तीसरे पार्ट की। दरअसल इस फिल्म पर भी तेज़ी से काम चल रहा है।
वैसे मुन्नाभाई के तीसरे पार्ट के साथ जानिेए किन फिल्मों के पार्ट 3 की चल रही तैयारी -


Click it and Unblock the Notifications












