कांचा बनेंगे माफिया सरगना शर्मन मुंझा जडेजा

अग्निपथ से कांचा चिना का किरदार निभा कर पॉपुलर हुए संजय दत्त एक बार फिर माफिया सरगना के किरदार में नजर आएंगे, संजू बाबा इस बार रीयल लाइफ के गुजराती डॉन के किरदार में दिखेंगे।

सोहम शाह के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में संजय पोरबंदर के माफिया शर्मन मुंझा जडेजा का किरदार निभाएंगे। मुंझा को गुजरात के रॉबिनहुड के तौर पर जाना जाता है। मुंझा के परिवार का बीती सदी के नौवें दशक में पोरबंदर और सौराष्ट्र के कई स्थानों पर प्रभुत्व था।

इस फिल्म में विवेक ओबराय भी नजर आएंगे। हीरोइन के तौर पर चित्रांगदा सिंह को लिया जा सकता है। वैसे, इससे पहले भी शर्मन मुंझा की पत्‍‌नी संतोकबेन जडेजा पर फिल्म गॉडमदर का निर्माण हो चुका है।

फिल्म की शूटिंग मई में शुरू होगी। देखना दिलचस्प होगा कि कांचा के निगेटिव किरदार के बाद दर्शक गुजराती रॉबिन हुड की भूमिका में मुन्नाभाई को कितना पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X