संजय दत्त को मिली 14 दिन की छुट्टी, नया साल मनाएंगे परिवार संग

अभिनेता संजय दत्त को साल 2013 में करीब 4 साल के लिए जेल की सजा सुनाई गयी थी। हाल ही में उनकी 14 दिनों की अस्थायी छुट्टी की अर्जी मंजूर की गयी है। संजय दत्त को आर्म्स एक्ट के अंतर्गत जेल की सजा दी गयी जिसके चलते वो पुणे के येरवदा जेल में सजा काट रहे हैं। मंगलवार को संजय दत्त की छुट्टी को लेकर जेल के प्रशासन द्वारा फैसला लिया गया है।

Sanjay Dutt granted 14 days furlough from Yerwada Jail

कानूनी तौर पर हर कैदी को एक निश्चित समय में जेल से बाहर जाकर अपने परिवार के साथ समय बिताने की इजाजत दी जाती है। जिससे उन्हें जेल की यातनाओं से कुछ समय के लिए राहत मिल सके व समाज में अपने रिश्तों व व्यवहार को वो बनाए रख सके। साथ ही उसके स्वास्थ्य पर पड़ रहे बुरे प्रभाव को भी कुछ बेहतर किया जा सके। फिल्हाल इस बात की जानकारी नहीं है कि संजय दत्त कब और किस वक्त जेल से बाहर आएंगे।

ज्ञात हो कि संजय दत्त को 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के दौरान गैरकानूनी रुप से अपने घर में कारतूस व हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले भी वो 18 महीने की जेल की सजा झेल चुके हैं। संजय दत्त ने अपनी अब तक की सजा के दौरान करीब 118 दिन पेरोल पर जेल से बाहर बिताए हैं। जिसे लेकर अक्सर वो विवादों में भी घिरे रहे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X