..................... संजय दत्त को मिला यूएई का गोल्डन वीजा! Sanjay dutt got UAE Golden Visa! - Hindi Filmibeat

संजय दत्त को मिला यूएई का गोल्डन वीजा, ऐसा करने वाले पहले भारतीय अभिनेता बने!

बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त फिल्मों के अलावा भी कई कारणों से लगातार चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन इस समय उनको लेकर जो खबर सामने आ रही है वो काफी ज्यादा चौकाने वाली है। इसके पहले किसी भारतीय कलाकार के साथ ऐसा नहीं हुआ है। दरअसल हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई (UAE) ने अभिनेता संजय दत्त को गोल्डन वीजा दे दिया है। इसके पहले ये वीजा किसी एक्टर को नहीं मिल सका है।

इस बात की जानकारी खुद संजय दत्त ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये गोल्डन वीजा का क्या मतलब है और ये किस चीज के काम आता है?

sanjay dutt, संजय दत्त

तो आपको बता दें इस वीजा के मिलने के बाद अब संजय दत्त यूएई में 10 साल तक रह सकते हैं। जी हां... ये बात पूरी तरह से सही है। इसके पहले ये वीजा बिजनेस करने आए लोगों को और इंवेस्टर्स को दिया जाता था।

संजय दत्त ने इसका ऐलान करते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होने लिखा है कि.. 'मेजर जनरल मोहम्मद अल मर्री की मौजूदगी में मुझे यूएई का गोल्डन वीजा मिला है।

मैं इसके अलावा मिस्टर हमद ओबेदल्ला को उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं।' संजय दत्त की ये तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीजा के मिलने के बाद संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने भी खुशी जाहिर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X