65 की उम्र में संजय दत्त ने फिर रचाई शादी, इस खूबसूरत हसीना साथ लिए सात फेरे, इंटरनेट पर VIRAL हुआ VIDEO

Sanjay Dutt

Sanjay Dutt got married At the age of 65: संजय दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं उनका अंदाज और स्टाइल हर एक का दिल जीत लेता है। पिछले कुछ समय से संजय दत्त विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। जो फैन्स को खास पसंद आ रहा है, वहीं इन दिनों संजय दत्त अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं।

बता दें कि संजय दत्त अपने काम के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने फैन्स के होश उड़ा दिए हैं। जी हां, इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि संजय दत्त फैमिली के साथ पार्टी या अपने नए प्रोजेक्ट को लॉन्च करते नहीं बल्कि शादी करते नजर आ रहे हैं। जी हां, 65 साल की उम्र में संजय ने एक बार फिर शादी रचाई है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं।

वायरल हो रहे संजय दत्त के इस वीडियो में देखा जा सकता है संजय अपनी ही पत्नी मान्यता दत्त के साथ फिर से सात फेरे लेते नजर आ रहे हैं। बता दें कि दोनों ने साल 2008 में शादी की थी। वहीं शादी के 16 साल बाद एक्टर ने मान्यता के साथ नवरात्रि के खास मौके पर फिर से सात फेरे लिए हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि संजय दत्त पीले रंग का कुर्ता पहने दिख रहे हैं वहीं मान्यता नीले रंग का कॉटन का कुर्ता पहने नजर आ रही हैं। दोनों पहले तो अग्नि के सामने हाथ जोड़ते दिख रहे हैं फिर एक्टर मान्यता के साथ सात फेरे लेते नजर आ रहे हैं। बता दें कि मान्याता और संजय दत्त की उम्र में बड़ा फसला है, लेकिन प्यार ने इस उम्र के फासले को कभी बीच में नहीं आने दिया। बता दें कि संजय दत्त और मान्यता के दो बच्चे हैं शहराना और इकरा।

आपको बताते चलें कि मान्यता संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं। एक्टर ने ऋचा शर्मा के साथ साल 1987 में पहली शादी की थी। ऋचा से संजय की एक बेटी हुई थी जिसका नाम त्रिशाला रखा था। वहीं दूसरी शादी संजय ने 1998 में रिया पिल्लई के साथ की थी, लेकिन दोनों जल्द ही अलग हो गए थे। वहीं रिया से अलग होने के 10 साल बाद संजय ने मान्यता के साथ शादी रचाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X