..................... Sanjay Dutt- शूटिंग सेट पर इस हथियार से घायल हो गए संजय दत्त, लगे इतने टांके? Sanjay Dutt got injured on the shooting set, was doing action scenes with this Knife? - Hindi Filmibeat

Sanjay Dutt- शूटिंग सेट पर इस हथियार से घायल हो गए संजय दत्त, लगे इतने टांके?

sanjay dutt

फिल्मों में एक्शन सीन शूट करना कई बार सितारों पर भारी पड़ता है। इस वक्त सुपरस्टार संजय दत्त को लेकर खबर आ रही है कि वो शूटिंग सेट पर घायल हो गए हैं। दरअसल वो साउथ के एक्टर राम पोथिनेनी के साथ "डबल स्मार्ट" की शूटिंग में लगे हुए हैं। फिल्म की शूटिंग थाईलैंड में चल रही है।

मीडिया में आई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि चाकू से लड़ाई के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को चोट लग गई। कथित तौर पर, उनके सिर पर चोट लगी थी और उन्हें दो टांके लगे थे।

संजय दत्त ने तुरंत सेट पर लौटकर और शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। उनके इस काम से लोग उनको प्रोफेशनल होने की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि संजय दत्त की तरफ से फिलहाल इस घटना को लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि संजय दत्त कई साउथ की फिल्मों से जुड़ रहे हैं और केजीएफ 2 से इसकी शुरुआत हुई थी। राम पोथिनिनी की इस फिल्म की बात करें तो पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित 2019 की हिट "आईस्मार्ट शंकर" की सफलता के आधार पर, इस फिल्म की अगली कड़ी के रूप में कल्पना की गई है।

पहली किस्त ने जनता को खुश कर दिया था और अब, "डबल स्मार्ट" के साथ अगला धमाका करने के लिए मेकर्स तैयार हैँ। संजय दत्त उन सितारों में से एक हैं जो कि फिल्मों अपने किरदार से ऐसा धमाका करते हैं कि लोग उनका नाम हमेशा के लिए याद रखते हैं। केजीएफ में उन्होने अधीरा का ऐसा किरदार निभाया जो कि लोगों के दिलों पर छप गया है। उन्होने दमदार अभिनय किया था।

Read more about: sanjay dutt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X