संजय दत्त इस दिन शुरू करेंगे 'भूमि' की शूटिंग
संजय दत्त अपने जन्मदिन से करेंगे भूमि फिल्म की शूटिंग शुरू।
संजय दत्त का एक बार फिर से बॉलीवुड में कमबैक अब ज्यादा दूर नहीं है। खबर की मानें तो संजय 'भूमि' फिल्म की शूटिंग 29 जनवरी से शुरू करने जा रहे हैं। मज़ेदार बात तो ये है कि इसी दिन संजय का जन्मदिन भी है। बता दें कि ये फिल्म ओमंग कुमार की है।

दरअसल, संजय दत्त अपने लिए ये तारीख काफी लकी मानते हैं। यही कारण है कि उन्होंने इसी दिन से फिल्म की शूटिंग शुरू करने का प्लान बनाया। ये फिल्म बाप-बेटी के रिश्ते पर आधारित होगी। जिसमें लीड रोल सायशा सहगल निभाती नज़र आएंगी।
#PadMan: डेढ़ साल तक किया पीछा.. तब अक्षय कुमार को दी मंजूरी!
फिल्म की शूटिंग की जानकारी देते हुए फिल्म के डायरेक्टर ओमंग कुमार ने कहा कि हम 29 जनवरी से फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। शूटिंग आगरा में होगी। इसकी शूटिंग में दो महीने का समय लगेगा।


Click it and Unblock the Notifications