जेल में संजय दत्त की खातिरदारी, परोसी जा रही है रम और बीयर

महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष विनोद तावड़े ने संजय दत्त पर यह बयान देकर बड़ा धमाका कर दिया है। बीजेपी नेता ने यरवदा जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में बंद संजय दत्त को बीयर और रम पहुंचाने में कुछ पुलिस अधिकारी मदद कर रहे हैं।
महाराष्ट्र विधान परिषद में अपने भाषण में नेता प्रतिपक्ष विनोद तावड़े ने कहा कि जेल में सजा भुगत रहे संजय दत्त जेल कर्मियों से सांठ-गांठ कर वीआईपी ट्रीटमेंट ले रहे है। उन्होंने कहा कि वीआईपी सुविधा पाने वालों में बॉलिवुड अभिनेता संजय दत्त ही नहीं बल्कि शक्ति मील गैंगरपे के आरोपी भी शामिल है।
गौरतलब है कि जेल में कैद संजय दत्त को लेकर कई बार विवाद उठते रहे है। इससे पहले उन्हें बार-बार पेरौल मिलने का मामला विवादों में आ गया था। जिसके बाद जेल प्रशासन की बड़ी किरकिरी हुई थी और अब जेल में बंद संजय को मिल रही वीआईपी सुविधा पर भी नया विवाद खड़ा हो गया है। संजय पर आरोप लगते रहे है कि संजय अपने रुतबे का फायदा उठाकर जेल में सुविधाएं लेते रहे है।


Click it and Unblock the Notifications











