माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म करने की बात पर भड़के संजू बाबा, VIDEO है चौकाने वाला

आपको संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की फिल्म खलनायक तो जरूर ही याद होगी। इस फिल्म मे संजय और माधुरी को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था और फिल्म सुपर डुपर हिट हुई थी। अफवाहे थी माधुरी और संजय एक बार फिर से अभिषेक वर्मा की फिल्म में नजर आने वाले है।

लेकिन इस बात को लेकर संजय दत्त इतने नाराज हुए कि वो प्रेस वालों को बीच में ही छोड़कर चले है। बता दें कि संजय दत्त एक क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम पहुंचे थे और इस मैच को सोहेल खान और सुनील शेट्टी ऑर्गनाइज कर रहे थे।

sanjay dutt, madhuri dixit, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित

इस मौके पर संजू बाबा से पहले पूछा गया कि वो इस मैच के बारे मे क्या कहना चाहेगे तो उन्होने काफी अच्छे अच्छ कमेंट दिए और सही ढंग से बात की। इसके बाद संजय दत्त से एक रिपोर्टर ने पूछा कि आपको एक बार फिर से अभिषेक वर्मा की फिल्म में देखा जाएगा क्या ऐसी खबरें सामने आ रही है।

फिर क्या था संजय दत्त गुस्से में आ गए और वहां से बिना कुछ कहे चल दिए। संजय दत्त ऐसे ही गुस्सा हो जाते है। बता दें कि हाल ही में एक गोवा फेस्ट 2017 के दौरान एक बात का जवाब देते हुए संजय दत्त ने कहा था कि उनकी पत्नी मान्यता को कौन जानता है।

फिर उनसे संजय ने शादी की औऱ माधुरी दीक्षितो को सभी जानते है वो माधुरी से शादी करना पसंद करेंगे। हालांकि इसके बाद उन्होने इस बात को मजाक में उड़ा दिया था।

इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है वो बॉलीवुड टॉकीज ने यू-ट्यूब पर डाला है जिसमें आप देख सकते है कि संजय दत्त इस बात पर कितने नाराज हुए और बात करते हुए छोड़कर चल दिए।

बता दे कि माधुरी की बात करें तो वो बहुत जल्द फिल्म टोटल धमाल में अजय देवगन और अनिल कपूर के साथ में फिल्म की शूटिंग शुरु करने वाली है।

माधुरी से जब बॉलीवुड मे काम करने के बारे में पूछा गया था तो उन्होने कहा था पहले उनके लिए उनकी फैमिली है उसके बाद काम है। अब जबकि माधुरी दीक्षित के बच्चे काफी बड़े हो गए तो माधुरी ने वापस से काम करने का फैसला कर लिया है।

माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की जोड़ी बनती है या नहीं ये तो पता नहीं पर इस सवाल पर संजय का जो रिएक्शन था वो काफी कुछ साफ करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X