संजय दत्त ने अपने जीवन में बहुत मुश्किलें देखी हैं!
संजय दत्त को 1993 बम ब्लास्ट्स के दौरान अपने घर में गैरकानूनी तौर पर हथियार रखने के चलते टाडा कोर्ट ने पूरे 6 साल की सजा सुनाई थी। उसके बाद हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने संजय दत्त की पुनर्याचिका पर फैसला सुनाते हुए संजय दत्त की सजा 6 साल से कम करके 5 साल कर दी। संजय दत्त चूंकि पहले ही 18 महीने जेल में बिता चुके हैं तो इसलिेए उन्हें साढ़े तीन साल अब जेल में बिताने होंगे। संजय दत्त की सजा के बारे में सुनकर बॉलीवुड का हर एक शख्स दुखी है। बॉलीवुड का हर एक एक्टर संजय दत्त की इस परेशानी के वक्त में उनकी हर तरह से मदद करने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में जब संजय दत्त ने कोर्ट से सरेंडर करने के लिए और छ महीने की मांग की तो इसपर कोर्ट ने उन्हें एक महीने का वक्त और दिया।
संजय दत्त ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उन्हें अपनी अधूरी फिल्में पूरी करने के लिेए कम से कम छ महीने का वक्त और दे दें ताकि वो अपना काम पूरा कर सकें और अपने परिवार को भी कुछ वक्त दे सकें। लेकिन कोर्ट ने संज दत्त को सिर्फ चार हफ्तों का वक्त और दिया है। लेकिन सजंय दत्त के अलावा जितने भी और गुनहगार थे उनकी याचिका पर कोर्ट ने इँकार कर दिया। संजय दत्त इस वक्त अपनी अधूरी फिल्मों पीके, शेर खान, पुलिसगीरी आदी को पूरा करने में जुटे हैं।
संजय दत्त की इस सजा पर बॉलीवुड में मौजूद संजय दत्त के दोस्तों ने काफी कुछ कहा है। सभी ने संजय दत्त के लिए दुख और सहानुभूति दिखाते हुए कहा है कि संजय दत्त वाकई काफी मजबूत हैं। उन्होंने अपने जीवन में काफी कुछ बुरा देखा है लेकिन वो कभी टूटे नहीं।
आइये जानते हैं कि संजय दत्त के बारे में लोगों ने क्या-क्या कहा।


Click it and Unblock the Notifications