संजू बाबा के सीने पर मां-बाप का नाम
बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त ने अपने माता-पिता के प्रति प्रेम दर्शाने के लिए उनके नाम अपनी छाती पर गुदवा लिए हैं। संजय के एक करीबी दोस्त ने बताया कि अभी संजय गोवा में हैं। वह अपनी छाती पर मां नरगिस का नाम उर्दू में और पिता सुनील दत्त का नाम देवनागरी लिपी में गुदवा चुके हैं।
सूत्र ने बताया, "मां का नाम उर्दू और पिता का नाम देवनागरी में गुदवाकर संजय एक तरह से सभी धर्मो के प्रति अपना आदर जता रहे हैं। साथ ही वह यह भी साबित करना चाहते हैं कि इस दुनिया में नहीं होने के बावजूद उनके माता-पिता हमेशा उनके दिल के बेहद करीब हैं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











