संजू बाबा को जेल हुई है या जेल में हॉलीडे मना रहे हैं!

संजय दत्त को एक बार फिर से जेल से एक महीने की छुट्टी मिल गयी है। संजय दत्त ने इस बार छुट्टी की अर्जी दी है क्योंकि उनकी पत्नी मान्यता दत्त का ऑपरेशन होने वाला है और उनकी तबियत ठीक नहीं है। लेकिन इसी खबर के के बिल्कुल विपरीत मान्यता दत्त दो दिन पहले ही आर राजकुमार की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान पार्टी करती दिखीं। मान्यता दत्त के साथ बॉलीवुड के कई सारे सेलिब्रिटीज भी मौजूद थे। ऐसे में लोगों को हैरान है कि कानून आखिर संजय दत्त के लिए इतना सरल क्यों बना हुआ है। जब भी संजय छुट्टी की मांग करते हैं उन्हें मिल जाती है। पहले उनकी तबियत खराब होने की वजह से उन्हें छुट्टी मिली फिर अब उनकी पत्नी की तबियत खराब होने की वजह से उन्हें छुट्टी मिली है। आखिर ये हो क्या रहा है। इस बात से नाराज कुछ लोग प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

संजय दत्त के पेरोल पर घर वापस आने की खबर के बाद से जनता काफी नाराज है। सभी यह कह रहे हैं कि संजय दत्त ने तो कानून को मजाक बना दिया है। पैसों के सामने सच में कानून कुछ भी नहीं है। लोगों ने इस फैसले के खिलाफ जमकर आवाज उठाई है और कहा है कि ये गलत है। अमित ने कमेंट करते हुए लिखा है अरे संजू बाबा जेल में सजा काटने गये हैं कि हॉलीडे मनाने। इसके अलावा दिनेश ने कमेंट किया है और लिका है ये इस बात का जीवंत प्रमाण है कि कानून ताकतवर लोगों के सामने कुछ भी नहीं है। जहां लाखों लोग जेल में महज इसलिए बंद हैं कि अफने मुकदमों की पैरवी नहीं कर पाते वहीं ताकवर लोग जेल को अपनी सैरगाह और मूड फ्रैंस करने का जरिया बना लेते हैं।

लोगों इस बात पर भी नाराजगी है कि मान्यता दत्त जिनकी बीमारी की बात कहकर संजय दत्त ने छुट्टी ली है वो खुद तो फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग पर जाकर पार्टियां कर रही हैं लेकिन वहीं संजय दत्त कह रहे हैं कि वो बीमार हैं और उनका ऑपरेशन होने वाला है। ये तो वाकई गलत है। इस बात को लेकर जनता के बीच आक्रोश बढ़ रहा है। सभी यह कह रहे हैं कि ये गलत है और इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X