संजय दत्त को पांच साल के लिए मिला US Visa, कैंसर ईलाज के लिए जाएंगे न्यूयॉर्क
संजय दत्त को मेडिकल ग्राउंड्स पर पांच साल का यूएस वीज़ा मिल चुका है और अब संजय दत्त जल्दी से जल्दी अपना ईलाज करवाने न्यूयॉर्क जाएंगे। यहीं के कैंसर सेंटर में 1981 - 82 में उनकी मां नरगिस दत्त का ईलाज हुआ था और संजय को इस अस्पताल पर काफी भरोसा है।
संजय दत्त के साथ उनकी पत्नी मान्यता दत्त और बहन प्रिया दत्त भी उनके ईलाज के लिए न्यूयॉर्क जाएंगी। गौरतलब है कि इससे पहले संजय दत्त का वीज़ा कैंसल हो गया।

इसके बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ही संजय का ईलाज शुरू करवा दिया गया। उनकी पत्नी मान्यता ने जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल संजू बेस्ट डॉक्टर्स के हाथ में हैं। आगे का ट्रीटमेंट हम थोड़े दिन बाद तय करेंगे।
माना जा रहा था कि अगर संजय दत्त को यूएस का वीज़ा नहीं मिलता तो वो अपने ईलाज के लिए सिंगापुर जा सकते थे। लेकिन फिलहाल बप्पा उनकी परेशानियां दूर कर चुका है।


Click it and Unblock the Notifications