..................... Sanjay Dutt looking beyond gangster roles | अब गैंगस्zwj;टर नहीं बनेगे मुन्zwj;ना भाई - Hindi Filmibeat

अब गैंगस्‍टर नहीं बनेगे मुन्‍ना भाई

By Staff

Sanjay Dutt
बॉलीवुड की अधिकांश फिल्मों में गैंगस्टर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता संजय दत्त की इच्छा है कि वे अब पर्दे पर कुछ अलग और सामान्य जिंदगी पर आधारित किरदारों को निभाएं।

संजय ने बताया कि अपने करियर के इस पड़ाव में अब मैं ऐसे किरदार को निभाना चाहता हूं, जिसे मैंने आज तक पर्दे पर नहीं उतारा है।

अपनी फिल्म 'ईएमआई' के बारे में संजय ने कहा, "फिल्म में मेरा किरदार सबसे अलग है। इसमें मैंने असली जिंदगी के किरदार को निभाया है।"

'खलनायक', 'वास्तव', 'विरूद्ध'और 'कांटे' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से सभी को आकर्षित करने वाले संजय का कहना है कि 'ईएमआई' की पटकथा काफी अच्छी है।

गौरतलब है कि 'ईएमआई' के निर्माता संजय के दोस्त और अभिनेता सुनिल शेट्टी हैं। फिल्म को सौरभ काबरा ने निर्देशित किया है। संजय को विश्वास है कि दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X