लंदन के गैंग लीडर बनेंगे संजय

फिल्म में संजय लंदन के खालसा गैंग के नेता के रूप में दिखेंगे जो स्थानीय एशियाई समुदाय को मादक पदार्थो तथा वेश्यावृत्ति से बचाता है।
निर्माता बंटी वालिया ने कहा, "न्यूयार्क में फिल्म निर्माण सीख चुका मेरा भाई जस्सी इसका निर्देशन करेगा। उसने लंदन के कई गैंगों का अध्ययन करने के बाद संजय का लुक तय किया। फिल्म में संजय लेदर जैकेट,चैन और बूट से सजे एकदम अलग अंदाज में दिखेंगे।"
जस्सी ने कहा कि उन्होंने संजय के लिए जो लुक तय किया है वह बॉलीवुड में अभी तक किसी ने नहीं आजमाया है।
फिल्म में बाबी देओल संजय के भाई की भूमिका निभा सकते हैं। फिल्म में सुनील शेट्टी,शाद रंधावा,डिनो मोरिया और तुषार कपूर भी दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग अगली जुलाई में आरंभ होगी।
संजय इससे पहले वास्तव,खलनायक और मुन्नाभाई सीरीज की फिल्मों में गैंगस्टर की भूमिका निभा चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications