संजय दत्त लेंगे सलमान की क्लास

गौरतलब है कि संजू बाबा सलमान खान से अधिक उम्रदराज हैं, लेकिन फिर भी सलमान खान इस बात को मानते हैं कि वो अधिक फिट वक्ती हैं। इसलिए वे अपनी आने वाली फिल्म बॉडीगार्ड के लिए उनसे कुछ टिप्स ले रहे हैं और इस फिल्म में वे एक्शन करते नजर आयेंगे। इसके लिए उनका फिट होना बहुत जरूरी है। इसलिए उन्होंने तय किया है कि वे संजू बाबा से ट्रेनिंग लेंगे।
सलमान खान जल्द ही उनके साथ उनके जिम में जाना शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान खान एक साथ कई लोगों से लड़ते नजर आने वाले हैं और साथ ही वे बिंदास अंदाज़ में कॉमेडी भी करेंगे। वाकई इस बात को मानना होगा कि सलमान खान का जवाब नहीं। वे अभी भी अपने दोस्तों की बहुत इज्जत करते हैं और जरुरत पड़ने पर उनकी सलाह भी लेते है और उनकी जरुरत पड़ने पर उनकी मदद से भी नहीं हिचकिचाते।
जल्द ही सलमान खान और संजय दत्त संजय के स्पेशल जिम में ट्रेनिंग लेंगे। संजू बाबा भी फिल्म धमाल और सत्ते पे सत्ता के लिए अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











