संजू की उंगली रह गयी...
संजय दत्त को 16 तारीख को सुप्रीम कोर्ट में सरेंडर करना है। जिसके कारण उन्होंने अपनी सारी फिल्मों की शूटिंग तो दो-दो-तीन-तीन शिफ्ट में काम करके निपटाने की कोशिश की है बावजूद इसके संजय की कुछ फिल्मों की शूटिंग अभी बाकी है।
जिसमें इनमें राजू हिरानी की "पीके", करण जौहर की "उंगली", अपूर्व लाखिया की "जंजीर" शामिल हैं जिनमें करोड़ो रूपये लगे हुए हैं। अब इन फिल्मों का क्या होगा यह तो भगवान ही मालिक है लेकिन फिर भी किसी को संजू बाबा से कोई शिकायत नहीं हैं।
मालूम हो कि संजू बाबा ने फिल्म पुलिसगिरी के लिए तीन घंटे के अंदर डबिंग पूरी करके अनोखा रिकार्ड बनाया है। जिसकी वजह से फिल्म अब अपने निर्धारित समय यानी की 5 जूलाई को ही रिलीज होगी।
आपको बता दें कि शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने संजय दत्त की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है। उन्हें अवैध हथियार रखने के जुर्म में पांच साल की सजा हुई है। जिसके लिए उन्हें 16 मई को सरेंडर करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications
