रिलीज़ से पहले सुपरस्टार की डिमांड....अश्लील है फिल्म के सीन...कट करने की DEMAND!
संजय दत्त जब से जेल से बाहर आए हैं तब से वो बिल्कुल ही बदले हुए हैं। कम से कम उनके सुर और ताल एकदम उनकी उम्र के हिसाब से चल रहे हैं। फिर चाहे कुछ भी करना पड़े। संजय दत्त अपने उसूलों से कोई समझौता नहीं करते दिख रहे हैं।
हाल ही में संजय दत्त ने एक एडल्ट कॉमेडी ठुकरा दी थी। और अब खबर है कि अपनी आने वाली फिल्म भूमि से संजय दत्त, सनी लियोन का आईटम डांस कटवाना चाहते हैं।

संजय दत्त का मानना है कि सनी लियोन का आईटम सॉन्ग ट्रिप एक बेहद ही वाहियात और अश्लील गाना है और उस गाने की भूमि जैसी फिल्म में ज़रूरत भी नहीं है।
संजय दत्त ने उमंग कुमार को साफ कर दिया है कि गाना फिल्म में नहीं रहेगा। इससे फिल्म का मुद्दा खराब हो रहा है और वो ऐसी चीज़ों को सपोर्ट नहीं करते हैं तो उनकी फिल्म में ये नहीं होना चाहिए।
अब देखना है कि उमंग कुमार संजय दत्त को मना पाएंगे या फिर एक बार फिर सनी लियोन को बॉलीवुड अपने हाथों की कठपुतली बना ले जाएगा।
वैसे अब सनी लियोन काफी खुलकर बोलती हैं तो ज़ाहिर सी बात है, इस बात पर भी उनका रिएक्शन आएगा। तब तक के लिए आपको याद दिला देते हैं उनके कुछ बोल्ड बयान -


Click it and Unblock the Notifications












